रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के चलते न्यायालय ने गैंगस्टर एक्ट के दोषी को सुनाई दो वर्ष की कैद
सोनभद्र पुलिस को ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत सोमवार दोपहर 3 बजे एक बड़ी सफलता मिली,थाना शक्तिनगर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में प्रभावी विवेचना और मजबूत पैरवी के चलते अभियुक्त को न्यायालय से सजा दिलाई गई है,वर्ष 2022 में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में अभियुक्त शिवलाल उरांव को दोषी पाते हुए एएसजे एफटीसी स्पेशल गैंगस्टर न्यायालय, सोनभद्र ने सजा दी