भांडेर: माधौपुरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर मौत, पुलिस जांच शुरू, भांडेर अस्पताल में पोस्टमार्टम
Bhander, Datia | Apr 9, 2026 भाण्डेर थाना क्षेत्र के ग्राम माधौपुरा में गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष मौके पर पहुंचा और पुलिस को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भाण्डेर अस्पताल भिजवाया। जहां पर गुरुवार शाम साढ़े 05 बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया।