अशोक नगर: सुपरवाइजरों का बगावती प्रदर्शन, भ्रष्टाचार की 200 खबरों की प्रदर्शनी लगाकर प्रशासन को घेरा कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
अशोकनगर में महिला एवं बाल विकास विभाग की दो सुपरवाइजरों के निलंबन और एक को नोटिस दिए जाने के विरोध में पर्यवेक्षक खुलकर मैदान में उतर आई हैं। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे उन्होंने जिले में प्रकाशित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से जुड़ी करीब 200 खबरों की प्रदर्शनी लगाकर प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए।