बेगूसराय में गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जिले के कई प्रखंड, पंचायत और गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. करीब 3.81 लाख लोगों के प्रभावित होने की जानकारी प्रशासन ने दी है. बाढ़ पीड़ितों के लिए 85 सामुदायिक किचन, 260 नाव, 36 मेडिकल कैंप और बोट एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है. बचाव कार्य के लिए SDRF और NDRF की टीमें भी तैनात हैं. बेगूसराय के DM रिची पांडे ने बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों और राहत कार्यों की पूरी जानकारी दी.