गुना नगर: जय स्तंभ चौराहे पर यातायात पुलिस का अनोखा प्रयोग, 30 ट्रैफिक मित्रों ने वाहन चालकों को किया जागरूक
गुना एसपी हितिका वासल के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा 30 ट्रैफिक मित्रों को प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया है। 8 मई को यातायात थाना प्रभारी अजय प्रताप कुशवाहा ने बताया, शाम को जय स्तंभ चौराहे पर 30 ट्रैफिक मित्रों ने लोगों को सीट बेल्ट और हेलमेट यातायात नियम का पालन करने रैली की जागरूक किया। हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने वालों को गुलाब देकर सम्मानित किया।