बांधवगढ़: नीट परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
उमरिया के गांधी चौक में आज यूथ कांग्रेस ने नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और छात्रों को न्याय देने की मांग उठाई। बताया गया कि जिले के कई छात्र लंबे समय से नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे थे उमरिया गांधी चौक में किए पुतला दहन।