गया टाउन सीडी ब्लॉक: खरीफ सीजन में उर्वरकों की नहीं है कोई कमी, कालाबाजारी पर की जा रही है सख्ती; 3 दुकानों का लाइसेंस किया गया निलंबित
गया जिले में खरीफ मौसम में किसानों के द्वारा यूरिया खाद की मांग बढ़ गई है।किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने को लेकर नियमित रूप से भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।जिला कृषि पदाधिकारी ने बुधवार की दोपहर 3 बजे प्रेस रिलीज कर बताया कि उर्वरक वितरण पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।वितरण में दोषी पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।