हसनगंज: नवाबगंज बाईपास पर बाइक पलटी, 19 वर्षीय युवक गंभीर घायल
नवाबगंज बाईपास पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाइक पर साथ सवार दो अन्य युवक मामूली चोटों के साथ सुरक्षित हैं।