कहरा: लोकसभा चुनाव को ले वोटरों के बीच मतदाता पर्ची वितरण कार्य जारी,नगरनिगम क्षेत्र के वार्डों मेंBLOद्वारा किया जा रहा वितरण
लोकसभा चुनाव को लेकर नगर निगम क्षेत्र स्थित वार्डों में वोटरों के बीच मतदाता पर्ची का वितरण कार्य जारी है। दरअसल 07 मई को मधेपुरा लोकसभा के लिए मतदान की तिथि प्रस्तावित है और मतदाता को मतदान के दिन कोई परेशानी न हो,इसके लिए पर्ची का वितरण किया जा रहा है।BLO रौशन सिंह ने बताया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के निर्देश पर पर्ची वितरण कार्य जारी है।