देवबंद: भाकियू (टिकैट) महिला मोर्चा के नेतृत्व में चलाया गया सदस्यता अभियान
देवबंद नगर के मौहल्ला कोहला बस्ति में भारतीय किसान यूनियन (टिकैट) की महिला मोर्चा कि ब्लॉक अध्यक्ष रूबीना आज़ाद के नेतृत्व में शनिवार दोपहर 3 बजे उनके निवास पर एक विशेष सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती के लिए दर्जनों महिलाओं को भारतीय किसान यूनियन की विचारधारा से जोड़ा गया और उन्हें संगठन की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई।