बहराइच: बहराइच गन्ना विकास परिषद चिलवरिया क्षेत्र से शाहजहांपुर के लिए रवाना हुआ 50 कृषकों का दल
बहराइच गन्ना विकास परिषद चिलवरिया क्षेत्र से 50 कृषकों का दल गन्ने की उन्नतिशील खेती की आधुनिक तकनीक के प्रशिक्षण एवं उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर भ्रमण के लिए रवाना हुआ है। जहां उन्हें गन्ना उत्पादन से संबंधित तकनीकी जानकारियां प्रदान की जाएगी।