सरधना: कस्बा रोहटा में दबंगों ने फल विक्रेता को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, पीड़ित ने सुरक्षा की मांग की
सरधना सर्कल क्षेत्र के रोहटा निवासी एक फल विक्रेता ने क्षेत्राधिकारी सरधना को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर उसको फलों की दुकान हटाने का दबाव बनाने, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने तथा बाद में फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति के तहसील अध्यक्ष खिर्वा जलालपुर निवासी जावेद कुरैशी के साथ सीओ कार्यालय पहुंचे