मखदुमपुर: मखदुमपुर नगर पंचायत में सशक्त समिति का चुनाव सम्पन्न, तीनों पुराने सदस्य फिर विजयी
नगर पंचायत मखदुमपुर कार्यालय में शुक्रवार के दिन 2 बजे सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में तीनों पुराने सदस्य एक बार फिर जीत दर्ज करने में सफल रहे ,चुनाव में रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा, मो. अख्तर और ज्योति रानी विजयी घोषित हुए।