रायसेन: रायसेन स्थित यशवंत नगर पार्क हुआ उजाड़, इंसानों की जगह पशुओं का डेरा
Raisen, Raisen | Jun 14, 2026 रायसेन शहर के यशवंत नगर स्थित पार्क की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे पार्क का नजारा सूना और बदहाल दिखाई दिया, जहां लोगों की मौजूदगी के बजाय आवारा पशु विचरण करते नजर आए। पार्क में घास सूख चुकी है, जिससे यहां आने वाले परिवारों और बच्चों ने आना लगभग बंद कर दिया है।