धरियावद: ग्राम पंचायत भूमनिया में आयोजित फॉलो-अप शिविर में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की दी गई जानकारी
ग्राम पंचायत भूमनिया में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से फॉलो-अप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता नायब तहसीलदार रजनीश व्यास ने की। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा उनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास।