शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव गुनारा में बीती रात शादी समारोह के दौरान दो नाबालिगों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट में एक ने ब्लेड से हमला किया, जबकि दूसरे ने दांतों से काट लिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।