भूपालसागर: आकोला में करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल तेज, भू माफिया सक्रिय, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
हेमंत कुमार खटीक ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि आकोला में फतहनगर रोड क्षेत्र में करोड़ों की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों का मामला गरमा गया है चारागाह और ओरण भूमि पर तेजी से पक्के निर्माण हो रहे हैं स्थानीय लोगों का आरोप है कि भू माफिया खुलेआम कब्जे कर रहा है और जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं एसडीएम तहसीलदार और निकाय अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे है