परिहार: भगवतीपुर डकैती कांड का मोस्टवांटेड आरोपी तिरूपुर से गिरफ्तार
बेला थाना क्षेत्र के चर्चित भगवतीपुर डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 25-26 जनवरी की रात रिटायर्ड डीपीओ रामाश्रय प्रसाद के घर हुई डकैती मामले में फरार चल रहे मोस्टवांटेड आरोपी प्रमोद साह उर्फ डॉक्टर साहब को मंगलवार को तमिलनाडु के तिरूपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। घटना के दौरान डकैतों ने फायरिंग कर परिवार को बंधक बन