रफीगंज: भूमि विवाद में झगड़ा नहीं, संवैधानिक तरीके से कराएं निपटारा, रफीगंज थाना परिसर में लगा जनता दरबार
रफीगंज थाना परिसर में अंचलाधिकारी भारतेंदु के दिशानिर्देश में प्रभारी अंचल निरीक्षक अजित कुमार ,थाना अध्यक्ष शंभु कुमार के देखरेख में जनता दरबार लगाया गया। शनिवार की संध्या 6 बजे CI ने कहा कि अभी ज्यादातर भूमि विवाद को लेकर झगड़ा मारपीट की घटनाओं में इजाफा हुआ है। इसलिए लोगों को धैर्य से काम लेने की जरूरत है। भूमि विवाद में झगड़ा से समाधान नहीं होता है।