रफीगंज: रफीगंज के नईकी गांव में अमरूद तोड़ने से मना करने पर हुई मारपीट, एक युवक गंभीर रूप से घायल
रफीगंज के नईकी गांव में शुक्रवार को संध्या में अमरूद तोड़ने से मना करने पर मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार रात्रि 7:45 में घायल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गांव के ही जितेंद्र यादव का मेरे घर के बगल में अमरूद का पेड़ लगा हुआ है। गांव के दो युवक मेरे घर के दीवाल पर चढ़कर अमरुद तोड़ रहे थे मना किया तो मारपीट कर दिया।