पुष्पराजगढ़: अमरकंटक पुलिस ने लापता किशोरी को सिंगरौली से किया बरामद
अमरकंटक पुलिस ने शनिवार 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अमरकंटक थाना क्षेत्र अंतर्गत लापता हुई नाबालिक किशोरी को दस्तयाब करते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है पुलिस ने बताया कि 7 अप्रैल को परिजनों ने उसके गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके आधार पर की खोजबीन प्रारंभ की गई और सिंगरौली में उसे ढूंढ कर लायागया।