कोल: रोरावर में चोरों ने एटीएम से 6 बैटरी चुराई, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस ने दर्ज की FIR
Koil, Aligarh | Aug 3, 2025 रोरावर में चोरों ने एक एटीएम से 6 बैटरी चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना शुक्रवार देर रात्रि की है। कार सवार अज्ञात चोर एटीएम पर आए। चोरों ने एटीएम में लगी सीसीटीवी कैमरों पर टेप लगाया और फिर एटीएम से बैटरी चोरी कर ली। थाना अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर दी गई है और पुलिस की टीम आरोपितों की तलाश कर रही है।