कोल: नुमाइश मैदान में सीएम योगी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने की तैयारी का निरीक्षण
Koil, Aligarh | Aug 3, 2025 नुमाइश मैदान में सीएम योगी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही है। रविवार दोपहर बजे डीएम संजीव रंजन और एसएसपी संजीव सुमन अधीनस्थ अधिकारियों के साथ नुमाइश मैदान पहुंचे। इस दौरान डीएम एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है।