कोल: थाना गांधी पार्क में 20 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Aug 3, 2025 अलीगढ़ पुलिस ने थाना गांधीपार्क की टीम ने अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अमान खान पुत्र दिलशाद खान के पास से 20 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद हुई है। इस मामले में थाना गांधीपार्क पर मु0अ0सं0 324/25 धारा 60 आवकारी अधि0 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने वैष्णोधाम कालोनी हल्का क्षेत्र सिंधौली से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।