विदिशा: ग्राम पांझ मे दीवार गिरने और उसी चपेट में आए बालक की इलाज के दौरान हुई मौत, सोमवार को होगा पीएम......
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम पांझ में रविवार की दोपहर तेज हवा और बारिश के बीच एक घर की दीवार ढह गई। दीवार की चपेट में आने से 12 वर्षीय सुमित अहिरवार घायल हो गया था। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन टीआइ राजपाल सिंह जादौन घटना ग्राम पांझ पहुंचे। मौके पर बारीकी से जांच की गई।