चकाई: सोनो में यूडीआईडी शिविर में कुव्यवस्था, दिव्यांग पानी के लिए तरसे, डॉक्टर ढाई बजे पहुंचे
Chakai, Jamui | Jun 17, 2026 प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर भवन में बुधवार को दो बजे दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों को राहत देना था, लेकिन प्रशासनिक कुप्रबंधन के कारण यह शिविर उनके लिए परेशानी का सबब बन गया। इस भीषण गर्मी में यहां पीने के पानी तक की कोई व्यवस्था नहीं थी। वहीं, डॉक्टरों की टीम दोपहर