मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हत्या के प्रयास कांड मामले में एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिले की महुआवा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास कांड मामले मे कांड संख्या 98/26 में अभियुक्त अजीत कुमार पिता शिव शंकर कुमार महतो साकिन हनुमान नगर थाना महुआवा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी पर कार्रवाई किया है। उक्त जानकारी मंगलवार को 3:19 पर दी गई।