झुंझुनू: झुंझुनूं जिले में 6 स्थानों पर खुलेंगे उजाला क्लिनिक, एक जिला अस्पताल और पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल
झुंझुनू जिले में 6 जगह उजाला क्लिनिक का संचालन होगा। इनमें एक जिला अस्पताल व पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल है। झुंझुनूं सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि उजाला क्लिनिक के संचालन को लेकर तैयारी चल रही है। बीडीके जिला अस्पताल, सीएचसी मंड्रेला, गुढ़ा, बिसाऊ, सूरजगढ़ व मुकुंदगढ़ में उजाला क्लिनिक खोले जाएंगे।