शाहगंज: पुलिस मुठभेड़ में वांछित गो-तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
जौनपुर के सरपतहां पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के बाद एक वांछित गो-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी सुईथाकला भेजा गया। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ समोधपुर मार्ग स्थित