पटना ग्रामीण: रितु जायसवाल बीजेपी में हुईं शामिल, बोलीं- मैं बागी नहीं हूँ
आरजेडी महिला प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे भाजपा का दामन थाम लिया। पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें सदस्यता दिलाई। बीजेपी में शामिल होने के बाद रितु जायसवाल ने कहा कि वह बागी नहीं हैं, बल्कि राष्ट्रहित और विकास की राजनीति से प्रभावित होकर पार्टी में आई हैं। उन