जांजगीर: कबीर साहब पर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप, कबीर पंथ समाज ने की एफआईआर की मांग
कबीर पंथ समाज ने सोशल मीडिया पर संत कबीर साहब के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और पोस्ट किए जाने के मामले में कड़ी नाराजगी जताई है। समाज के लोगों ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।समाज के प्रतिनिधियों द्वारा पुलिस प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन है ।कबीर पंथ समाज का कहना है कि उक्त पोस्ट से समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।