सासनी: परिजनों से कहासुनी के बाद किशोर ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल, डॉक्टरों ने किया उपचार
Sasni, Hathras | Jun 11, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बसगोई में एक किशोर ने परिजनों से हुई कहासुनी के बाद विशाख्त पदार्थ का सेवन कर लिया।हालत बिगडता देख परिजन किशोर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टरों द्वारा युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा किशोर का उपचार किया गया।