गोविंदगढ़: उद्योगनगर थाना पर एटीएम उखाड़कर ले जाने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर और बाइक बरामद
रामगढ़ डीएसपी कार्यालय अंतर्गत उद्योग नगर थाना पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में एटीएम चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एटीएम मशीन, एक आयशर ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गुरुवार को दोपहर 1 बजे रामगढ़ डीएसपी पिंटू कुमार ने जानकारी दी।