पौड़ी: गहड़ गांव में जंगली जानवरों से टिमरू करेगा खेती की रक्षा, महिलाओं की आर्थिकी में भी करेगा इजाफा
Pauri, Garhwal | Jul 5, 2025 सगंध खेती परंपरागत फसलों के स्थान पर पौड़ी जनपद में भी एक बड़े विकल्प के रूप में उभर रही है। सगंध फैसले यहां की परिस्थितियों के अनुकूल होने के साथ ही लाभकारी भी हैं। और मौसम के अनुरूप स्वयं को ढालने की क्षमता वाली इन फसलों को वन्य जीव भी क्षति नहीं पहुंचते हैं। जय भोले स्वयं सहायता समूह व जय शिव स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गहड़ गांव में खेती कर रही हैं।