बिहार: गिरधर चक गांव में टेंपो और ट्रैक्टर की टक्कर, तीन लोग घायल
Bihar, Nalanda | Jul 3, 2026 बेना थाना क्षेत्र के गिरधर चक गांव के पास टेंपो और ट्रैक्टर की टक्कर में टेंपो सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में सिरनामा गांव निवासी यदुनंदन के पुत्र विवेक कुमार शामिल हैं, जबकि अन्य दो घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम सिरनामा गांव से हरनौत जा रहे टेंपो को गिरधर चक गांव के समीप पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।