दमयंती नगर: छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान, उठाएंगे रोजगार-शिक्षा और परीक्षा जैसे अहम मुद्दा
दमोह में जिला कांग्रेस कमेटी छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर जनजागरण अभियान चलाएगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि रोजगार, शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक और परीक्षा अव्यवस्थाओं जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों से अभियान में सहयोग और छात्र-युवाओं की आवाज जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।