शिवपुरी नगर: आजादी के बाद भी छिपौल में 'प्यास' का वनवास, 1500 की आबादी नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर
शिवपुरी जिले की कोटा पंचायत के छिपौल गांव में मूलभूत सुविधाओं की बदहाली सामने आई है। यहां के ग्रामीण पिछले कई सालों से नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। गांव में एकमात्र हैंडपंप वर्षों से खराब पड़ा हुआ है, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद पीएचई विभाग और प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। PHE विभाग के ईई का कहना है कि मामला उनके संज्ञान आया है।