बहराइच: राजकीय इंटर कॉलेज सहित 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में 4554 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा बहराइच जिले के 11 परीक्षा केन्द्रो पर रविवार को राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा तथा सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा दो पालियां में संपन्न कराई गई। दोनों पालियों में कुल 8640 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे जिनमें से परीक्षा के दौरान 4554 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।