अंबाह: सिविल अस्पताल अंबाह में मरीज परेशान: वाटर कूलर सूखा, खांसी की दवा भी खत्म
Ambah, Morena | Oct 12, 2026 अंबाह। सिविल अस्पताल में सोमवार दोपहर 12 बजे वाटर कूलर में पानी नहीं होने से मरीजों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ा। वहीं, खांसी की दवा उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को मेडिकल स्टोर से दवा खरीदनी पड़ी। मरीजों और परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से पेयजल व्यवस्था सुधारने और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।