शिवपुरी नगर: शिवपुरी में बड़ी धोखाधड़ी: 'संध्या लक्ज़ुरिया' बिल्डिंग के दो ठेकेदार मजदूरों की गाढ़ी कमाई समेटकर रफूचक्कर
शिवपुरी शहर में मजदूरों के साथ धोखाधड़ी की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बिल्डिंग निर्माण कार्य में लगे करीब 22-23 राजमिस्त्री और बेलदारों के खून-पसीने की कमाई लेकर दो ठेकेदार रफूचक्कर हो गए। पीड़ित मजदूरों ने कोतवाली थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है और अपनी आपबीती सुनाई है।