सुपौल: चिकनी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक चालक को मारी टक्कर, चालक की हुई मौत
Supaul, Supaul | Aug 3, 2024 सुपौल के भपटिया थाना क्षेत्र के चिकनी के समीप तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने एक बाईक चालक को टक्कर मार दी। जहां हादसे में बाईक चालक युवक घायल हो गया, घायल युवक की ईलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान निहाल पट्टी के निवासी मंतोष कुमार के रूप में हुई है। मौका का फायदा उठाकर ट्रेक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया है। पुलिस मामले की अग्रसर कारवाई में जुट गई है।