सुपौल: सुपौल पहुंचे पीएचइडी के विशेष सचिव,पानी टंकियों की जांच कर लोगों की शिकायत सुनी
Supaul, Supaul | Aug 3, 2024 सुपौल में पीएचइडी विभाग के अभियंता प्रमुख सह विशेष सचिव मो. सादुललाह और अधीक्षण अभियंता सहरसा संतोष कुमार सुपौल पहुंचे। सुपौल के पीएचईडी कार्यपालक अभियंता विकास कुमार भी मौजूद रहे। शनिवार को जिले के सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत के वार्ड नंबर 9 और सरायगढ़ पंचायत के वार्ड नंबर 14 मे संचालित नल जल योजना के तहत पानी टंकी का जांच किया।