सुपौल: सुपौल के त्रिवेणीगंज में खनन विभाग के अधिकारी और पुलिस पर हुआ हमला, जांच में जुटी पुलिस
Supaul, Supaul | Aug 3, 2024 सुपौल के त्रिवेणीगंज में खनन विभाग के निरीक्षक के ऊपर जांच के दौरान हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। जहां लोगो ने लाठी डंडे से अधिकारी और पुलिस कर्मियों को खदेड़ दिया वही त्रिवेणीगंज निवासी लोगो ने खनन विभाग के अधिकारी और पुलिस के कर्मियो पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। हालाकी उक्त मामले पर एसपी के निर्देश पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।