सुपौल: सुपौल में अवैध खनन रोकने गई टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला,सुपौल में एक महिला और पुलिस कर्मी घायल
Supaul, Supaul | Aug 3, 2024 सुपौल में खनन विभाग के निरीक्षक के ऊपर जांच के दौरान हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार टीम अवैध खनन की जांच के लिए त्रिवेणीगंज के लक्ष्मीनियां पहुंची थी। जहां लोगों ने लाठी डंडे से विभागीय अधिकारी और पुलिस जवान को खदेड़ दिया। इधर, लक्ष्मीनियां निवासी एक महिला ने खनन विभाग के अधिकारी और पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है