सुपौल: सुपौल के भपटिया में तेज रफ्तार बाईक ने राहगीर को रौंदा, एक की हुई मौत 2 घायल
Supaul, Supaul | Aug 3, 2024 सुपौल के भपटिया में एनएच 27 पर तेज रफ्तार बाईक ने एक राहगीर को ठोक दिया। जहा हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, साथ ही बाईक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान पिपराखुर्द के निवासी 55 वर्षीय उपेंद्र मुखिया के रूप में हुई है।