डुमरा: रूट का उल्लंघन करने पर बाबरी अखाड़ा जुलूस को पुलिस ने रोका, हॉस्पिटल रोड से प्रशासन के निर्धारित मार्ग से भेजा
सीतामढ़ी शहर में मुहर्रम के अवसर पर निकाले जा रहे ताजिया जुलूस के दौरान बाबरी अखाड़ा निर्धारित रूट से हटकर हॉस्पिटल रोड की ओर बढ़ने लगा। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ताजिया जुलूस को रोका और प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट से वापस भेजा