बुलंदशहर: कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय पर इलेक्ट्रीशियन के साथ बदसलूकी, मामले में कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज
कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय पर एक इलेक्ट्रिशियन नफीस अहमद के साथ का मामला सामने आया है। इलेक्ट्रीशियन द्वारा मामले में तीन नामजद और एक अज्ञात पर बदसलूकी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली देहात थाने में पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी है।