बुलंदशहर: रमपुरा बाईपास स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने की बैठक, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा
बुलंदशहर नगर के बाईपास रामपुर पर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने आज अपने राष्ट्रीय कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने आवारा पशुओं से हो रहे किसानों के नुकसान पर चिंता व्यक्त की। साथ ही विद्युत विभाग द्वारा किसानों के खिलाफ दर्ज कराई जा रही फर्जी मुकदमों को लेकर भी आंदोलन की चेतावनी दी गई है।