जिले में मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से आज विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत संस्कार सेंट्रल स्कूल, नंदेली में कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, मतदाता पंजीकरण तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के लिए उपयोग किए जाने वाले फॉर्म-6, 7 एवं 8 की जानकारी दी गई।
इस दौरान विद्यार्थियों को लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदान की भूमिका से अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें अपने परिवार एवं समुदाय के लोगों को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक करने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
#मतदाता
#saktidist