लखीसराय: लखीसराय के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती, ऑडी एवं डायल 112 ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की हुई जांच
शुक्रवार पूर्वाह्न 11:50 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर गुरुवार एवं शुक्रवार के बीच रात वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में भ्रमण कर गश्ती दल, ऑडी तथा डायल 112 ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की औचक जांच किया गया. पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया.